12 वीं के बाद 5 करिअर ऑप्शंस:मैथ्स विद फाइनेंस की पढ़ाई से फाइनेंशियल एनालिस्ट बनें, इकोनॉमिक्स से मिलेगा इंश्योरेंस कपंनीमें मौका।
रोज किए जाने वाले लगभग हर कार्य में कुछ हद तक मैथ्स शामिल होता है। कुछ बिजनेस में एडिशन और सब ट्रैक्शन का उपयोग किया जाता है जबकि कुछ में, जटिल अलजेब्रा और स्टेटिस्टिक्स का उपयोग होता है। मैथ्स स्किल्स करियर के लिए बहुत जरूरी हैं। विशेष रूप से साइंस, टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के लिए। जबकि, कुछ प्रोफाइल में मैथ्स की डिग्री ना हो तो भी बेसिक मैथ्स कैलकुलेशन जरूरी है जैसे होटल मैनेजमेंट, मास मीडिया, एनिमेशन, रिटेल, लॉजिस्टिक्स आदि । वे स्टूडेंट्स जो 12 वीं में मैथ्स पढ़ रहे हैं और अपना भविष्य अपकमिंग नए ट्रेंडिंग करिअर्स में बनाना चाहते हैं, उनके पास इंजीनियरिंग ही नहीं बल्कि करिअर के और भी कई विकल्प हैं। ऐसे स्टूडेंट्स किन सब्जेक्ट के साथ कॉम्बिनेशन में मैथ्स पढ़ सकते हैं और उससे जॉब के क्या ऑप्शंस होंगे, बता रही हैं करिअर काउंसिलर नीना जेम्स। 1. एक्चुरियल साइंस / acturial science कॉम्बिनेशन : मैथ्स के साथ इकोनॉमिक्स / स्टेटिस्टिक्स एक्चुरियल साइंस पढ़ने वाले स्टूडेंट्स उन सभी फील्ड्स में काम कर सकते है जिसमें इंश्योरेंस रिस्क, इंश्योरेंस प्रीमियम और इंश्यो...